राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – मनरेगा के तहत गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में बीते कुछ महीनों में मनरेगा के तहत विभिन्न कार्य डबरी निर्माण, शासकीय तालाब में गहरी करण कार्य,नाला साफ-सफाई व अन्य कार्य अप्रैल से जून तक करवाई गई थी, मजदूरों का तकरीबन तीन महीने हो चुके हैं, भुगतान नहीं हुआ है, इससे इन ग्रामीणों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है,अब मजदूरों ने कलेक्टर से शिकायत करने का मन बना लिया है। मई 2026 को मनरेगा कार्य किया गया है अबतक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों के अनुसार देवभोग विकास खण्ड में बीते महीने में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मनरेगा से विभिन्न कार्य करवाए गए है, भुगतान नहीं हुआ है,इन राशियों से ग्रामीण जनता अपने बच्चों को स्कूल फीस, यूनिफॉर्म,कापी,पेन स्कूल आवश्यक सामग्री खरीदने में मदद मिलती, लेकिन क्या वजह है जो कि अबतक मनरेगा का मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि विगत दिनों बाद रथयात्रा त्यौहार हुआ इसमें कई लोगों ने त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने की भारी उम्मीद जताई थी, लेकिन मनरेगा से मजदूरी भुगतान नहीं होने से त्यौहार फीका फीका मनाया गया। अब दूसरी त्यौहार है नवाखाई इस त्यौहार को और भी ज्यादा धूमधाम से मनाते हैं,यह त्यौहार इस क्षेत्र के लिए सबसे धार्मिक और सामाजिक रिती रिवाज परंपराओं से मनाई जाने वाली प्रमुख क्षेत्रीय त्योहार है।इस त्योहार तक सभी ग्रामीण मजदूर बड़ी आस लगाए है, कि नवाखाई त्यौहार तक मनरेगा का मजदूरी भुगतान हो जानी चाहिए।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






