कलेक्टर भगवान सिंह उइके का बड़ा फैसला अधिकारी कर्मचारियों का सैलेरी आनलाइन अटेंडेंस से होगी भुगतान कार्यालयों में ई-आफिस प्रणाली से प्रशासन पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

गरियाबंद – 28 जुलाई , दिन मंगलवार को जिला प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने बड़ा निर्णय लिया है। अब जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर जारी होगा। इसके अलावा सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू कर हर फाइल की ऑनलाइन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गरियाबंद जिले में कलेक्टर उईके ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि प्रदेश व जिला शासन-प्रशासन द्वारा लागू जनहित मुद्दे पर पहल जैसे कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार एवं पी. जी .एन .पोर्टल के लंबित प्रकरणों को विभागीयअनुसार समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण करने के निर्देश दिये गए हैं।

 

कलेक्टर ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों को समय पर राहत पहुंचाना है। जिला स्तरीय

बैठक में कलेक्टर उईके ने स्पष्ट निर्देश दिये है, कि सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रतिदिन प्रातः 10 .00 बजे कार्यालय पहुंचकर तथा संध्या 5:30 बजे तक कार्यालय से निकलते समय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करेंगे।

उन्होंने साफ-साफ कहा कि वेतन का भुगतान ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर किया जाएगा।

कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि फाइलों का संपूर्ण मूवमेंट ऑनलाइन हो, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गति आए और पारदर्शिता एवं जवाबदेही मजबूत हो।

समीक्षा बैठक के दौरान अधिक लंबित प्रकरण वाले विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि केवल कागजी कार्रवाई या औपचारिक निराकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा, प्रत्येक आवेदन का समाधान आवेदक की संतुष्टि और शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

बरसात मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने विद्युत, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों को मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। और भी उन्होंने यह कहा कि समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन ही सुशासन की वास्तविक पहचान है। यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो ऐसे समय में तत्काल नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज