देवभोग पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को की अलर्ट साइबर, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति संबंध में दी गई समझाइश 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग- आज 16 अगस्त को ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में गरियाबंद जिले के देवभोग पुलिस की पहल से जनता को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और नाबालिगों को वाहन न देने अहम तथ्यों पर ग्रामीणों को किया जागरूक। जिसमें गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन एवं देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में आयोजित विभिन्न क्राइमो से सुरक्षित उक्त ग्रामीणांचलों को किया गया जागरूक ।

साइबर अपराध से बचाव 

देवभोग पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों से सावधान रहने की अपील की। मोबाइल पर आने वाले संदिग्ध संदेश, लिंक और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

OTP साझा नहीं करने की अपील

पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध कॉल पर व्यक्तिगत एवं आर्थिक जानकारी देने से बचने की समझाइश दी गई।

APK लिंक से सावधान

ग्रामीणों को अनजान स्रोत से प्राप्त APK या अन्य संदिग्ध मोबाइल एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक अथवा डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी गई। ऐसे लिंक मोबाइल और बैंकिंग जानकारी के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

अनजान WhatsApp वीडियो कॉल नहीं उठाएं

पुलिस ने बताया कि अनजान व्यक्तियों की WhatsApp वीडियो कॉल का जवाब देने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लेने की अपील की गई।

साइबर ठगी पर 1930 को काल करना

साइबर अपराध या ऑनलाइन वित्तीय ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर डायल कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

नशे के खिलाफ जागरूकता 

गांव में शराब एवं अन्य नशे के सेवन से होने वाले विवाद, मारपीट और सामाजिक नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने नशे से दूर रहने और गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।

नशे में वाहन चलाना खतरनाक 

शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की सख्त समझाइश दी गई। प्रभारी नागेश ने बताया कि नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की आंशका बढ़ जाती है और स्वयं के साथ दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती हैं

नाबालिगों को वाहन न दे 

जन-जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामवासियों को यह मार्ग दर्शन दी गई कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दे।कम उम्र में वाहन चलाना बच्चों के साथ-साथ अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चालकों के लिए जरूरी 

दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट व सेफ्टी बैल्ट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। तथा ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

बाहरी व्यक्तियों से सावधानी बरतने को कहा गया 

पुलिस ने बहार से आने वाले फेरीवालों एवं बाहरी व्यक्तियों से अपना बायोडाटा, व्यक्तिगत जानकारी अथवा अन्य संवेदनशील विवरण साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।

ग्रामीणों की सहभागिता 

जागरूक कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ समाजसेवीओं, बुजुर्ग एवं युवा वर्ग ने सहभागिता की। ग्राम पंचायत डूमरबाहाल के सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा की मौजूदगी में ग्रामीणों को विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम की भूमिका 

आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भोले-भाले किसान, महिला,व अन्य व्यक्ति को साइबर ठगी का शिकार ज्यादा बनाते हैं, प्रभारी नागेश ने बताया कि कोई भी अनजान व्यक्ति को अपने बायोडाटा शेयर न करें, ध्यान रहे कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी व्यक्ति को परेशान करें तो तत्काल देवभोग पुलिस को सूचना तत्काल दें। ताकि इन साइबर ठगों से मुक्त मिल सकें।

सुरक्षित गांव का संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के साथ सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। पुलिस ने कहा कि जागरूकता और सामूहिक सहभागिता से गांव को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता हैं। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवभोग पुलिस प्रशासन की टीम, सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा,दया राम पटेल, गणेश हंसराज पंच, मदनलाल हंसराज समाज सेवक,उधव राम सोनवानी,कवल सिंह नागेश, सहित अन्य सभी ग्रामीण जनता मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज