लो वोल्टेज से ग्रामीण जनता त्रस्त, मच्छरों का ज्यादा हमला

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग -ग्रामीण क्षेत्रों में 2 दिनों बिजली की समस्या से आम जनता परेशान है। लगातार लो वोल्टेज की समस्या के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। उमस और गर्मी के बीच बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही बिजली का वोल्टेज और कम हो जाता है। पंखे धीमी गति से चलते हैं, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिलती। वहीं, अंधेरा और गर्मी बढ़ने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। मच्छरों के बढ़ते हमले से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी हो रही है। और अभी फिलहाल बरसात का मौसम चल रहा है, जिससे जमीन पर रेंगने वाले विषायुक्त जीवों का बहार निकालने की स्थिति बनी रहती हैं, और इस तरह की कई गांवों में घटनाएं सुनने को मिलती हैं,

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को लो वोल्टेज के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों व जहरीले सांप कीड़ों होने की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीण जनता ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या की तत्काल जांच कर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए, ताकि उन्हें निर्बाध और पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली मिल सके। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए गांव में नियमित साफ-सफाई और दवा का छिड़काव कराने की भी मांग की गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज