किडनी रोग से पीड़ित गांव सुपेबेडा में बिक रहा था ओडिसा का कच्चा शराब,आबकारी विभाग ने ओडिसा से लाते वक्त आरोपी को धर दबोचा

राजधानी से जनता तक। देवभोग । चरण सिंह क्षेत्रपाल  । 30 लीटर शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

चुनाव के पहले प्रशासन अवैध शराब को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह 10 बजे सुपेबेडा निवासी संतोष सोनवानी पिता लालधर सोनवानी को आबकारी की टीम ने ओडिसा सीमा को जोड़ने वाली ठीरली गूड़ा मार्ग पर आते हुए रोका। आबकारी ने बिना नंबर प्लेट वाली होंडा साइन को रोक कर जांच किया तो वाहन में प्लास्टिक बोरी में शराब का पाउच मिला। आबकारी उप निरक्षक नागेश राज श्रीवास्तव ने बताया कि,ओडिसा प्रांत में तैयार होने वाला महुवा का कच्ची शराब था,जो 200 एम एल भर्ती पाउच में भरा हुआ था। 30 लीटर शराब व उपयोग में लाए जाने वाले दुपहिया वाहन को जप्त कर आबकारी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34(1) क,34(2),36 तथा 59(क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया । कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में उप निरिक्षक नागेश राज के अलावा कन्हैया लाल कुर्रे की टीम सदस्य आरक्षक पीतांबर चौधरी,नगर सैनिक पदमन साहु,मिथलेश सिन्हा वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा का योगदान रहा।

किडनी की बिमारी पर उठता रहा सवाल-सुपेबेडा गांव में किडनी की बिमारी से 2008 से अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत केवल किडनी की बिमारी से हुई थी।पानी मिट्टी व खाद्य सामग्री की जांच के अलावा ओडिसा में तैयार होने वाले कच्चे शराब की भी जांच हुई थी। रिपोर्ट में शराब में यूरिया की मात्रा अत्यधिक पाया गया,जिसे किडनी के लिए घातक बताया गया था। जागरूकता अभियान चलाकर इस दारू के सेवन पर भी रोक लगाने कहा गया था। हालाकि पीड़ित मृतक में से ज्यादातर शराब का सेवन नहीं करते थे। लेकिन ओडिसा शराब को घातक बताया गया था। ओडिसा शराब के साथ सुपेबेडा से पकड़ाए आरोपी ने एक बार फिर इस शराब को चर्चा में ला दिया है।

 

लगातार होगी कार्यवाही- देवभोग वृत्त प्रभारी नागेश ने कहा की शराब कोचियो की पहचान की जा रही है। टीम ओडिशा सिमाओ पर अलर्ट है,ऐसे में आगे भी इसी तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज