छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा चुनाव दिनांक 17 नवंबर को बदलने का किया आग्रह

राजधानी से जनता तक । अनिल नेताम । रायपुर । कहा छठ पर्व निकट होने के कारण बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का नहीं बन पाएंगे हिस्सा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का मतदान दिनांक (17 नवंबर) बदलने का आग्रह किया उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। मैं इलेक्शन कमीशन से आग्रह करता हूँ कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएँ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com