भाभी व भतीजे की हत्या कर देवर फरार

राजधानी से जनता तक । महासमुंद । जिले के पतेरापाली में मंगलवार को एक नशेड़ी युवक ने अपनी भाभी व भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पतेरापाली में रहने वाला आरोपी पुकराम ठाकुर मंगलवार की शाम अपने बड़े भाई जयदेव के घर गया था। जहां पता चला कि जयदेव अपने बड़े बेटे को लेकर अपने माता-पिता के घर गया था। इस दौरान घर पर जयदेव की पत्नी तुलसी ठाकुर अपने तीन वर्षीय पुत्र कमलेश के साथ घर पर थी। पुकराम जब घर पहुुुंचा तो उसका अपनी भाभी तुलसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। और विवाद इतना बढ़ गया कि पुकराम ने घर में रखे  सब्बल से मारकर अपनी भाभी तुलसी तथा भतीजे कमलेश की हत्या कर दी और फरार हो गया। रात को जब जयदेव घर वापस आया तो अपनी पत्नी व पुत्र की लाश देख सन्न रह गया और तत्काल इसकी सूचना आप-पास के लोगों को तथा पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पुकराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com