थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में 33 लाख, 50 हजार का अवैध रूप से रखे फटाखे एवं बिक्री रकम 02 लाख रुपए जप्त सायबर सेल/फ्लाइंग स्कॉट की टीम की कार्यवाही

राजधानी से जनता तक । शिवरीनारायण । दिनांक 20.10.2023 को सायबर सेल/फ्लाइंग स्क्वायड टीम को मुखबीर सूचना मिला की थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखे भंडारण कर रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी कार्तिक राम यादव निवासी तुस्मा रोड शिवरीनारायण के कब्जे से 220 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा की. 28,00,000/ एवम फटाखा बिक्री रकम 02 लाख रुपया जुमला 30 लाख रुपया बरामद किया जाकर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 464/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। इसी प्रकार आरोपी हेमलाल केशरवानी निवासी केरा थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 82 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 5,50,000/₹ को गवाहो के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 465/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी श्री कृणाल पांडेय नायब तहसीलदार शिवरीनारायण, श्री लमीकांत कौशिक, श्री उमा शंकर बंजारे जनपद सीईओ एवम सायबर टीम उप निरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा , आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित क़हरा एवं थाना प्रभारी शिवरीनारायण अशोक द्विवेदी एवम एएसआई ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रधान आर किशोर दीवान, आर. अर्जुन यादव, दिलीप सांडेय का सराहनीय योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज