भाजपा सरकार बनते ही मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ – विक्रांत सिंह

भाजपा सरकार बनते ही मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ – विक्रांत सिंह

जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह को ग्रामीण बता रहे अपनी समस्या

 

छुईखदान – भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्यासी विक्रांत सिंह छुईखदान मण्डल के अंतर्गत ग्राम धारिया, गोपालपुर, कोड़का, सिलपट्टी, पदमावतीपुर, कादा, दरबार खपरी, उदयपुर, बोरई, कुटेली पहुँचकर जनसंपर्क किया भाजपा प्रत्यासी के पहुँचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया महिलाओ ने उन्हें मंगल तिलक लगाया, आरती उतारी तथा जीत का आशीर्वाद दिया ग्रामीणों से भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह ने चर्चा भी किया जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से गरीब परिवारों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है व बरसात के समय कच्ची घरों में रहना मुश्किल हो जाता हैं।

वही ग्रामीणों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा मुफ्त में राशन वितरण कराया जा रहा है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही आमजनता से चर्चा के दौरान भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह ने कहा कि हर गरीब परिवार को पक्का मकान बनाने के लिए राशि देने का काम केंद्र की सरकार कर रही है लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने इसमे कोई रुचि नहीं दिखाया बल्कि गरीब परिवारों को पक्का मकान देने की योजना पर रोक लगाकर गरीबो के साथ छल करने का कार्य किया है वही छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में हर गरीब परिवार को पक्का मकान दिलाने के लिए भाजपा सरकार कार्य करेगी साथ ही गाँव के संपूर्ण के लिए कार्य करेगी। श्री सिंह ने समस्त ग्रामीणों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निवेदन भी किया। इस दौरान प्रत्याशी विक्रांत सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर, जिला महामंत्री पुरन जंघेल, मंडल प्रभारी राजेश ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष नेतराम जंघेल, महामंत्री भावेश कोचर, महामंत्री अवध जंघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष आनंद सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ललित चोपड़ा, जैनेंद्र जंगल सरपंच पद्मावतीपुर, राजकुमार जंघेल, नंद बाबा, नरेश जंघेल, मुन्ना महोबिया, शशि जंगल, मोहन जंघेल, पार्षद संजय जैन, पन्ना मांडवी, इमरान खान, सीताराम धुर्वे, रेखचंद्र जंघेल, जागेश्वर जंघेल सहित समस्त कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज