छत्तीसगढ़ में सजेगा बागेश्वरधाम सरकार का दिव्य दरबार, भक्तों की समस्या का होगा समाधान, निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

छत्तीसगढ़ में सजेगा बागेश्वरधाम सरकार का दिव्य दरबार, भक्तों की समस्या का होगा समाधान, निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

राजधानी से जनता तक.रायपुर

रायपुर के कोटा में हनुमंथ कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होने जा रहा है।बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध संत आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंथ कथा के लिए रायपुर आएंगे।

छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर की पावन धरा में फिर से एक बार विश्व विख्यात संत शिरोमणि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ( बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर) के मुखारविंद से श्रीराम भक्त हनुमान की हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है, यह भव्य आयोजन विवेकानंद विद्यापीठ के सामने, कोटा रोड, गुढ़ियारी, रायपुर (छ.ग.) में संपन्न होगा। यह आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नही अपितु पूरे देश व विदेशो में दिनाँक 23 जनवरी 2024 से 27 जनवरी 2024 तक संस्कार टीवी चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया व देखा जावेगा। हनुमंत कथा की भव्यता को देखते हुए हिन्दू सनातन धर्म प्रेमियों की सुविधा के लिए हर प्रकार की यथा संभव समुचित व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की जा रही है। व्यवस्था के संबंध को लेकर दिनाँक 14 जनवरी 2024, दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे सभी धर्म प्रेमियों की आम बैठक रखी गयी है, जिसमे व्यवस्था प्रभारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा की चर्चा की जाएगी। छत्तीसगढ़ वासियों को श्रीराम भक्त हनुमान जी की जीवंत हनुमंत कथा सुनने का सुअवसर पुनः एक बार मिलेगा। इस कलयुग में हनुमंत लाल जी अजर-अमर है। समय समय पर हिन्दू सनातन धर्म के द्वारा ऐसे आयोजनो से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कार को आगे बढ़ाने का बल मिलता है, जिससे कि युवा पीढ़ी समाज को नई दिशा देने में अपनी महती भूमिका निभाते है। कथा आयोजन समिति के प्रमुख चंदन-बसंत अग्रवाल एवं दिनेश मिश्रा ने बताया की इस पांच दिवसीय कथा आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलो में जो कुछ हिन्दू भाई-बहने अज्ञानता वश अपनी मूल हिन्दू सनातन धर्म को छोड़ कर दूसरे धर्म में चले गए थे उनका घर वापसी पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एवं हिन्दू हृदय सम्राट युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के सानिध्य में कराया जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के 500 वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात, करोड़ो हिन्दुओ के आस्था का केन्द्र अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतीष्ठा के सुअवसर पर ऐतिहासिक महोत्सव दिनांक 22 जनवरी 2024, दिन- सोमवार को 11 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे साथ ही लेजर शो व भव्य आतिशबाजी की तैयारी की जा रही है। साथ ही साथ दिनांक- 26 जनवरी 2024, दिन- शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिकों एवं माँ भारती की रक्षा करते हुए अपनी जान का बलिदान करने वाले शहीद वीर सपूतों के परिवारों का सम्मान भी किया जावेगा। कथा के अंतिम दिवस 27 जनवरी 2024, दिन- शनिवार को निर्धन कन्याओं के विवाह महोत्सव का आयोजन भी रखा गया हैं। इस आयोजन में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की गरिमामय उपस्थिति में निर्धन कन्याओं का विवाह समिति के विख्यात पंडितों के द्वारा हिन्दू रीति-रिवाज वैदिक परंपरा अनुसार संपन्न कराया जायेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज