Flame of forest: पलाश के फूलों ने प्रकृति में बिखेरा रंग, हल्की खुशबू से माहौल हुआ खुशनुमा

राजधानी से जनता तक| कोरबा| (संगम दुबे) छत्तीसगढ़ समेत कोरबा में इन दिनों नारंगी- लाल रंगों के फूलों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई हैं। पलाश (Butea monosperma) के फूलों से मौसम खुशनुमा और चटकीले रंगों का हो गया हैं। पलाश के फूल चटक नारंगी- लाल रंग के होते हैं जो काफ़ी दूर से भी ध्यान आकर्षित करते हैं। साल भर सामान्य भूरे एवं हरे रंग का दिखने वाला पेड़ वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही रंगीन दिखलाई देता है।

 “Flame of forest” के नाम से भी हैं पहचान

पलाश के फूलों को “जंगल की ज्वाला” (Flame of forest) के नाम से भी जाना जाता हैं। पलाश के गुच्छों में फूल वाले चटक नारंगी रंग के कारण ऐसे लगता है है मानो जंगल में अग्नि की ज्वाला धधक रही हों। पलाश के फूलों को टेशू, परसा आदि नामों से भी जाना जाता हैं।

पलाश के फूलों से जंगल हो उठता है जीवंत

पलाश के फूल खिलने के साथ ही जंगल जीवंत हो उठता हैं। फूलों में पक्षियों को मधुरस (nector) , कीट समेत आश्रय प्राप्त होता हैं। आकर्षित करने वाले रंगों से छोटे कीट इस ओर खींचे चले आते हैं , जो पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण भोजन बनते है। पतझड़ में जब भोजन की कमी होती हैं तो पलाश के फूलों पर निर्भरता बढ़ जाती है। मधुरस (Nector) से भरपूर इन फूलों से कीट, पक्षियों समेत बंदरों का भी पेट भरता हैं। इसलिए पलाश के पेड़ पक्षियों से भर उठते हैं।

होली में हर्बल रंगों के लिए भी होता है उपयोग 

बाजारों में होली पर प्राकृतिक गुलालों की डिमांड समय के साथ बढ़ी हैं. पलाश के फूलों को सुखा कर उसे गुलाल का उपयोग किया जाता हैं। पलाश के फूल पक्के रंगों की तरह उपयोग होता हैं जो त्वचा पर निखार भी लाता हैं। फूलों से बने रंग त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं इसमें सबसे ज्यादा मांग टेशू के फूलों की होती हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर हैं पलाश के फूल

पलाश का धार्मिक के साथ आयुर्वेदिक महत्व भी हैं, पलाश के फूल, बीज और इसके जड़ में काफी औषधीय गुण पाए जाते हैं. जानकार बताते हैं पलाश के फूल के बीज से पेट के कीड़े को खत्म किया जाता है, साथ ही रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता का भी गुण इसमें पाया जाता है. इसके साथ ही आयुर्वेद में पलाश के फूलों का काफ़ी महत्व पाया गया हैं।

चटकीले रंगीन फूलों ने कोरबा की फिजाओं को भी रंगीन बनाया हैं। लोक मार्गो एवं वनों के बीच मौजदू पलाश के फूल राहगीरों को लुभा रहे हैं। पलाश की मौजूदगी से माहौल खुशनुमा हो गया हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज