NH-30 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21.63 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21.630 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अंतर्राज्यीय स्तर पर इस गांजे की कीमत करीब ₹10,81,500 आंकी गई है।

कैसे हुई कार्रवाई?

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा के कालीमेला क्षेत्र से एक व्यक्ति सफेद स्कूटी में गांजा लेकर कोंटा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर सघन नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

नाकाबंदी देखकर संदिग्ध युवक स्कूटी मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:

के. शिवा रेड्डी (22 वर्ष)

निवासी: हयातनगर, हैदराबाद (तेलंगाना)

क्या-क्या हुआ बरामद?

21.630 किलोग्राम अवैध गांजा

10 पैकेट में छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ

होंडा एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक TG07 GF 8091)

स्कूटी की अनुमानित कीमत: ₹25,000

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ थाना कोंटा में अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत

धारा 20(b)(ii)(c) NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सक्रियता

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण व एसडीओपी कोंटा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस द्वारा जिले में लगातार असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

कोंटा पुलिस की यह कार्रवाई न केवल मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार है, बल्कि अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर भी कड़ी नजर होने का संकेत देती है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है