कोरबा में बुलडोजर एक्शन: रज्जाक अली के कथित अवैध मकान को किया गया ध्वस्त, भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का हैं आरोपी

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले से जुड़े मामले में आरोपी रज्जाक अली के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। रविवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम सीतामढ़ी क्षेत्र में मौजूद रज्जाक अली के मकान के पास पहुंची एवं मकान को जमींदोज करने की कार्यवाही शुरु की गई। कार्यवाही को लेकर पूरे दिन आम लोगों एवं सियासी गलियारों में चर्चा बनी रहीं।

भारी पुलिस के साथ कार्यवाही करने पहुंची थी टिम

सीतामढ़ी क्षेत्र में मकान को ध्वस्त करने के दौरान अशांति एवं अप्रिय घटना से बचने जिला प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली थीं, कार्यवाही करने पहुंची टिम में जिला प्रशासन एवं पुलिस के आधिकारी मौजूद रहे, साथ ही बढ़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए थे।

भाजपा नेता पर जानलेवा हमले से जुड़े तार

कुछ दिन पहले रज्जाक अली ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई थीं। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं एवं रसूके की तैयारी भी की जा रहीं हैं।

 जिला अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर कार्यवाही का किया स्वागत

कोरबा के भाजपा जिलाध्यक्ष ने रविवार को हुए बुलडोजर कार्यवाही को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

रविवार को हुई कार्यवाही चर्चा का विषय बनी रही, जिला प्रशासन ने कार्यवाही से स्पष्ट कर दिया हैं की जिले में अवैध निर्माण, अतिक्रमण एवं अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज