देवभोग में शेष नारायण सोनवानी तो वहीं कांदा डोंगर में जगन्नाथ सोनवानी बने गाड़ा समाज अध्यक्ष 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

गरियाबंद – कांदा डोंगर परिक्षेत्र में बीते कुछ दिनों से गाड़ा समाज अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष इन पदों पर नियुक्त किए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी, स्थानीय गाड़ा समाज स्वजातीय बंधुओं ने एक साहसी, निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ,इमानदार, समाज में ऊच नीच को दरकिनार कर सटीक न्याय वेता समाज सेवक जगन्नाथ सोनवानी को कांदा डोंगर परिक्षेत्र गाड़ा समाज अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया।उनकी मनोनीत पर कांदा डोंगरे गाड़ा समाज स्वजातीय बंधुओं एवं शुभचिंतक भाइयों में हर्ष का माहौल है। इनके मनोनीत पर देवभोग विकास खण्ड गाड़ा समाज पदाधिकारियों व स्वजातीय बंधुओं ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। जगन्नाथ सोनवानी अपने युवा अवस्था से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रीय है, इस दौरान उन्होंने सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों तथा समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।वे ग्राम ईकाई गठन से लेकर जोन स्तर पर अपनी तन-मन से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। और गाड़ा समाज संगठनों में भी प्रशंसनीय कार्य की अलग पहचान बनाई है। प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार कांदा डोंगर गाड़ा समाज अध्यक्ष पद पर मनोनित किए जाने चुनाव संचालन समिति को सौंपी गई थी, चुनाव संचालन समिति ने समाज के सर्वसम्मति से जगन्नाथ सोनवानी को अध्यक्ष पद पर प्रस्तावित कर उन्हें कांदा डोंगर गाड़ा समाज अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। कांदा डोंगर गाड़ा समाज के सभी समाज बंधुओं ने उनसे अपेक्षा व्यक्त कि है कि कांदा डोंगर गाड़ा समाज को सशक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर व संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कांदा डोंगर गाड़ा समाज अध्यक्ष पद पर मनोनित होने से जगन्नाथ सोनवानी ने प्रदेश, जिला संगठन पदाधिकारियों व अपने क्षेत्र के समाज स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कांदा डोंगर परिक्षेत्र गाड़ा समाज के लिए अपने तन-मन से सेवा में खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। प्रत्येक गांव में ग्राम ईकाई संगठन को मजबूत करना व समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में लोगों को सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य जारी रहेगी।

जगन्नाथ सोनवानी की नियुक्ति से कांदा डोंगर गाड़ा समाज के लिए सकारात्मक पहल माना जा रहा है। उनके अनुभव, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से समाज को नई दिशा एवं मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज