जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

जिला पंचायत परिसर में कोबरा सांप दिखाई देने से कर्मचारियों और आम नागरिकों में हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही लोगों ने तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही आरसीआरएस (Reptile Care and Rescuer Society) के प्रमुख अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू के बाद वन्यजीव संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। समय रहते रेस्क्यू होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

इस अवसर पर आरसीआरएस टीम ने लोगों से अपील की कि सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज