बस स्टैंड छुईखदान में लगा पल्स पोलियो बूथ : जीवनदीप समिति सदस्य किशन साहू सिलोटिया ने किया शुभारंभ

 

छुईखदान   //   नगर के बस स्टैंड परिसर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए विशेष बूथ का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ जीवनदीप समिति सदस्य किशन साहू सिलोटिया ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।

टीकाकरण के साथ पोलियो की दवा अभी अत्यंत आवश्यक 

इस अवसर पर किशन साहू सिलोटिया ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है। प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण के साथ-साथ पल्स पोलियो की अतिरिक्त खुराक भी बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

सार्वजनिक स्थानों में भी आयोजन

बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थल पर लगाए गए इस विशेष बूथ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष सक्रियता दिखाई। बस स्टैंड पर आने वाली प्रत्येक यात्री बस में स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वयं जाकर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की पहचान करती रही तथा उन्हें पोलियो की दो बूंद पिलाई गई, ताकि यात्रा के कारण कोई भी पात्र बच्चा इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रह जाए। साथ ही अभिभावकों को भी पोलियो टीकाकरण के महत्व की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं मितानिनों ने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर मितानिन मनीषा महोबिया, पूनम चंद्राकर, ललिता वर्मा एमटी मोहित वर्मा तथा चतुर सिन्हा (एडीवीएस) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बूथ पर उपस्थित रहकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने एवं अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य किया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य 

पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाकर उसे इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज