बारिश से पहले निर्माण कार्य पूरा करने प्रशासन सख्त, गुणवत्ता से समझौता नहीं

जगरगुंडा में जिला पंचायत सीईओ का औचक निरीक्षण, 15 जून तक पीएम आवास पूर्ण करने के निर्देश

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

राजधानी से जनता तक/सुकमा। जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र जगरगुंडा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर सोमवार को औचक निरीक्षण पर पहुंचे। जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अपूर्ण आवासों को 15 जून तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान ठाकुर ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सभी अधूरे कार्यों को समय-सीमा में पूरा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी देते हुए गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद

जिला पंचायत सीईओ ने मौके पर महिला स्व सहायता समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में और सक्रिय होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीण युवाओं और हितग्राहियों को राजमिस्त्री प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें और आवास निर्माण कार्यों में दक्षता आए।

शौचालय निर्माण और मजदूरी भुगतान की भी समीक्षा

निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) मजदूरी भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई।  ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक समय पर लाभ पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की लगातार निगरानी और सक्रियता से जगरगुंडा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है और ग्रामीणों का शासन की योजनाओं पर विश्वास मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर तहसीलदार योपेंद्र पात्रे सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज