NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राजेश नाग ने सरकार को घेरा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

 

सुकमा। NEET परीक्षा से जुड़े विवाद और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर बस्तरिया राज युवा मोर्चा ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश नाग ने बयान जारी कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

राजेश नाग ने कहा कि NEET जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और परीक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के कारण छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सामने आई छात्रा की मौत की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज और शिक्षा व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों पर बढ़ता शैक्षणिक दबाव, भविष्य की चिंता और प्रतियोगी माहौल कई परिवारों को मानसिक रूप से प्रभावित कर रहा है। उनका आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

राजेश नाग ने केंद्र सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि देश के छात्रों, अभिभावकों और युवाओं के हित में शिक्षा व्यवस्था को अधिक भरोसेमंद और पारदर्शी बनाने की जरूरत है ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है