भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिहा गरियाबंद जिले में पहली बार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे हुए थे। पदभार संभालने के बाद उनका यह पहला गरियाबंद आगमन था, जहां जगह–जगह आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत में बाइक रैली निकली। गरियाबंद के तिरंगा चौक में युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का पुष्पवर्षा,मालाओं और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हें तराजू में फलों से तौला। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि— “पार्टी ने जो सम्मान मुझे दिया है, वह मेरे लिए जिम्मेदारी भी है। हर कार्यकर्ता को संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेना होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है और दुनिया भारत को नई दृष्टि से देख रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उन्होंने “जनहित में समर्पित और संवेदनशील नेता” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास और युवाओं का स्वर्णयुग शुरू हुआ है।

राहुल टिकरिहा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के मिशन 2029 को साधने में जुटें और प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को धरातल पर उतारें। पूरा कार्यक्रम उत्साह, जोश और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।“युवा ही भाजपा की असली ताकत हैं, संगठन की रीढ़ बनकर काम करें। प्रधानमंत्री मोदी का ‘विकसित भारत’ सपना तभी पूरा होगा, जब युवा आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाएंगे। हर वार्ड, हर गांव में भाजपा का झंडा युवाओं के हाथों लहराना चाहिए

जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,महामंत्री व्दय आशीष शर्मा,चंद्रशेखर साहू,कोषाध्यक्ष अजय रोहरा,नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप,प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी,मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख,बल्देव हुंदल,अनूप भोसले,फिरतुराम कंवर,चैनसिंह कश्यप,प्रकाश कश्यप,अमित बखारिया,सूरज सिंह,प्रकाश सोनी,यश मिश्रा,नमन सेन,राज डे,हेमंत नागेश,अरविंदनाथ तिवारी,खीरसिंह पुजारी,त्रिभुवन ताम्रकार,यशवंत ध्रुवा,दुष्यंत पात्र, दिनेश वैष्णव,सूरज बिसी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930

टॉप स्टोरीज