मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों से आह्वान: “कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे”, 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेश उत्सव

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा/ नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को पत्र जारी कर “शाला प्रवेश उत्सव” को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े साथियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त आधार बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालय 16 जून 2026 से नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रारंभ हो रहे हैं। इसी अवसर पर 16 जून से 27 जून 2026 तक “शाला प्रवेश उत्सव” आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा प्रत्येक बालक-बालिका का विद्यालय में प्रवेश और नियमित अध्ययन सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंचकर अभियान में सहभागी बनें तथा ऐसे बच्चों की पहचान और नामांकन के लिए प्रेरित करें जो अब तक स्कूल से नहीं जुड़े हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देगी।
पत्र में विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया गया है। बताया गया कि पीएम श्री विद्यालयों के माध्यम से बेहतर शिक्षण वातावरण विकसित किया जा रहा है तथा वर्ष 2026 से 150 विवेकानंद विद्यालयों की स्थापना कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए मानक स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शासकीय विद्यालयों को आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम एवं छात्र-केंद्रित संस्थानों के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश तथा बालिकाओं के लिए सरस्वती साइकिल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर न रहे।
उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग और जनभागीदारी से प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा का अधिकार पहुंचाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा।
“बच्चों की मुस्कान, शिक्षा का सम्मान – यही विकसित छत्तीसगढ़ की पहचान।”

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज