वेनेजुएला भूकंप: 6 दिन बाद मलबे से जिंदा मिला 3 वर्षीय बच्चा

काराकस । वेनेजुएला में आए 2 विनाशकारी भूकंप के 6 दिन बाद चमत्कारिक तरीके से एक 3 साल के बच्चे को मलबे से जिंदा बचाया गया है। उसकी पहाचान क्लीबर मोरान के रूप में हुई है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने एक संदेश में कहा कि मोरन को जॉर्डन के बचाव दल ने ला गुआइरा राज्य में स्थित लॉस कोरालेस गार्डन इमारत से बाहर निकाला है। वह बचाव अभियान में छठे दिन बचाया गया एकमात्र जीवित व्यक्ति है।
वेनेजुएला में पिछले बुधवार को एक मिनट से भी कम समय के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के 2 भूकंप आए थे, जिससे कई इमारतें गिर गईं और हजारों लोग मलबे के नीचे दब गए। सरकार ने मृतकों की संख्या 2,000 से अधिक बताई है, जबकि 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंकड़ा काफी कम है, क्योंकि मलबे से प्रतिदिन और शव निकाले जा रहे हैं। नासा का अनुमान है कि भूकंपों से लगभग 59,000 इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं, जिससे प्रभावित लोगों की संख्या लाखों में हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र की बच्चों की संस्था यूनिसेफ ने मंगलवार को कहा कि देशभर में 6.80 लाख बच्चों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बताया कि यूनिसेफ 47 मीट्रिक टन मानवीय सहायता सामग्री लेकर एक खेप मंगलवार को वेनेजुएला पहुंची है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज