अन्य जमीन को बताकर धोखे से रजिस्ट्री कराकर लाखो रूपया का धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक । जांजगीर । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनिलदास महंत को आरोपी सुरेश महंत एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा मुनुन्द रोड कालोनी में जमीन व मकान लेने के लिए बात वर्ष 2022 में किया था। जमीन को देखने गये तो आरोपियों द्वारा शुभकामना सिटी कालोनी के भीतर जमीन दिखाये व बोले कि 01 BHK मकान बनाकर रजिस्ट्री कराकर देने की बात बोले जिसका कुल 9,00,000/ रूपये में सौदा तय हो चुका था जिसका दिनांक 30.06. 2022 को रजिस्ट्री कराया।

नाम आरोपी – (01) नंदलाल उर्फ आनंदराम कश्यप पिता समारू कश्यप उम्र 38 वर्ष निवासी मुनुन्द थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा

(02) सुरेश महंत पिता स्व इंद्रमनदास महंत उम्र 48 वर्ष निवासी चोरमट्टी थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा

प्रार्थी मकान को लोन में खरीदना चाहता था तो आरोपी अनंदराम उर्फ नंदलाल व सुरेश तथा उनके अन्य साथियों के द्वारा बिलासपुर के आई.सी.आई.सी. आई. बैंक वाले से संपर्क कराया और 2.74,000/- खाता में जमा कराया था। जमीन का कागजात को लेकर बैंक गये जहां पर 6,10,000/ रूपया का प्रार्थी के नाम से स्वीकृत लोन की राशि का चेक को बैंक के अधिकारी से मिली भगत कर रकम को आरोपी नंदलाल उर्फ आनंदराम के खाता में चेक के माध्यम प्रार्थी के जानकारी बिना डलवा दिये थे और आरोपियों द्वारा रकम को आहरण कर लिया गया था।प्रार्थी द्वारा आरोपी जगदीश एवं उसके साथियों से पूछने पर रकम मिल गया है मकान को बनाकर देंगे बोला था कुछ दिन बाद पटवारी जमीन को देखने गया तो पता चला कि उक्त जमीन शुभकामना सिटी में न होकर पिछे तरफ खेत में कृषि भूमि है और जगदीश लोग प्रार्थी को कालोनी में डायवर्सन युक्त जमीन कालोनी अंदर दिखाये थे। तथा अन्य जगह की जमीन को रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी किये है माननीय न्यायालय के आदेश पर जांच उपरांत अपराध धारा सदर का पायें जाने आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर अपराध कमांक 768/2024 धार 420.34.120 (बी) भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी नंदलाल व सुरेश महत को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना तथा मिले रकम को खर्च करना। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर कर घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 11.10.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रआर राजकुमार चन्द्रा, आर. शिवराय सागर थाना जांजगीर एवम प्रधान आर विवेक सिंह सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज