आरंग जनदर्शन में 179 आवेदन प्राप्त – मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निर्देश पर अधिकांश का मौके पर निराकरण, जल संकट पर विशेष प्राथमिकता

आरंग/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के माननीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी द्वारा आरंग स्थित नेता जी चौक, क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सीधे मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत की। जनदर्शन के दौरान कुल 179 आवेदन प्राप्त हुए, जो विभिन्न विभागों – जैसे पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत व्यवस्था, राजस्व प्रकरण, सामाजिक योजनाएं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित थे।

गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पेयजल संकट से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें और त्वरित राहत प्रदान करें। मंत्री जी के निर्देशानुसार कार्य स्थल पर ही सक्रियता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा अधिकांश आवेदनों का मौके पर त्वरित निराकरण किया गया। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें प्राथमिकता में लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जनदर्शन में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए तत्परता दिखाई। यह कार्यक्रम प्रशासनिक जवाबदेही और संवेदनशीलता का एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

माननीय मंत्री जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान करें। जनदर्शन कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी मंच साबित हुआ, जिससे नागरिकों में विश्वास, संतोष और प्रशासन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण देखने को मिला।

सिटी बस की प्रमुखता से की गई मांग

क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आरंग युवा शक्ति परिवार के प्रमुख विनोद साहू ने रायपुर से आरंग सिटी बस प्रारंभ करने की मांग की। उक्त मांग पर कैबिनेट मंत्री जी ने रायपुर से आरंग के लिए सिटी प्रारंभ करवाने का पूर्ण रूप से आश्वासन दिया।

नारीशक्ति वंदन सम्मेलन का कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ साक्षी बनी आरंग क्षेत्र की मातृशक्ति

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तीकरण की दिशा में दूरदर्शी पहल है। विज्ञान भवन नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आतिथ्य में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण क्षेत्रीय कार्यालय आरंग में किया गया। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ क्षेत्र की नारीशक्ति ने सीधा प्रसारण देखा व स्वर्णिम क्षण का साक्षी बना।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को समान अवसर, अधिकार और सम्मान प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में प्रभावी रूप से स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करता है।विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब हमारी मातृशक्ति को उनका उचित अधिकार, सम्मान और सहभागिता पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री जी संकल्पित हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज