इंडियन रेलवे बलरामपुर-गढ़वा नवीन रेल लाइन के लिए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के इन 15 गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण, आया आदेश

राजधानी से जनता तक /संदीप यादव/ रामचंद्रपुर

Indian Railway: बलरामपुर तहसील के 12 तथा रामानुजगंज तहसील के 3 गांव की जमीनें शामिल अंबिकापुर। Indian Railway: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कार्यालय उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) शहडोल द्वारा एक आदेश जारी कर बलरामपुर रामानुजगंज जिले के 15 गांवों की निजी और शासकीय जमीनों का अधिग्रहण करने कहा गया हैदरअसल रेल मंत्रालय द्वारा बलरामपुर-गढ़वा नवीन रेल लाइन को मंजूरी मिल गई है। यही वजह है कि उक्त रेल लाइन में पड़ने वाले बलरामपुर तहसील के 12 और रामानुजगंज तहसील के 3 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण होगा। Indian Railway: ये आया है आदेश जिन 15 गांव की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है, उनमें सामिल है ये गाँव amdanda,महाराजगंज, सूरा,जवाहरनगर,जावर,भवानीपुर,तेतरडिह,ओबरी,नवाडीहखुर्द,लुर्घुत्ता,तातापानी,बुल्गांव इस रेलवे लाइन के बनने से न केवल बलरामपुर और गढ़वा के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, बल्कि इससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इस रेल लाइन के माध्यम से आसपास के गांवों के लोगों को यातायात सुविधाओं का लाभ मिलेगा और उनकी आजीविका के नए अवसर खुलेंगे। परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां एक ओर कुछ लोग इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं, वहीं कई ग्रामीण अपनी जमीनों के अधिग्रहण को लेकर चिंतित हैं। वे मांग कर रहे हैं कि उन्हें उनके जमीनों का उचित मुआवजा और पुनर्वास की सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज