उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भागवत कथा में हुए शामिल 

उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता के साथ बैठकर श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया

राजधानी से जनता तक । कवर्धा । जिला प्रमुख पवन तिवारी । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज ग्राम तिवारी नवागांव और ग्राम सिंघनपुरी (हाथीडोब) में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने श्रीमद भागवत पुराण पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश तथा क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री शर्मा क्षेत्र की जनता के साथ बैठकर श्रीमद भागवत कथा श्रवण किया। कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और धार्मिकता को हमेशा संजो कर रखना चाहिए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू को सही दिशा देने का मार्गदर्शन है। उपमुख्यमंत्री ने कथा के माध्यम से समाज में सत्य, धर्म और शांति की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित ग्राम तिवारी नवागांव और ग्राम सिंघनपुरी (हाथीडोब) के स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज