उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम खेरझिटी में मां महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि की कामना की

राजधानी से जनता तक । कवर्धा । जिला प्रमुख पवन तिवारी । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने कवर्धा विधानसभा के प्रवास के दौरान ग्राम खैरझिटी के मां महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और कबीरधाम जिले के नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां महामाया के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर में विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल सहित जनप्रतिनिधि, भरी मात्रा में ग्रामीण उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com