एकदिवसीय क्रिकेट मैच टिकटों की भारी मांग, सुरक्षा कड़ी, स्टेडियम तैयार

रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे मैच को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। टिकटों की बिक्री शुरू होते ही दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन उपलब्ध टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए, जबकि ऑफलाइन काउंटरों पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच की टिकट की बात करे तो सामान्य स्टैंड के टिकट ₹1,500 से ₹3,500 तक की दरों में उपलब्ध रहे, जबकि छात्रों के लिए ₹800 की विशेष टिकट योजना जारी की गई है। आयोजकों ने VIP और कॉरपोरेट दर्शकों के लिए अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए हैं। भीड़ को देखते हुए टिकट काउंटरों और एंट्री गेट पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए स्टेडियम परिसर में सुविधाओं को अद्यतन किया गया है। पेयजल, भोजन, शौचालय और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। मेडिकल टीम, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार केंद्र भी तैनात किए गए हैं। दिव्यांग और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जबकि पार्किंग के लिए अलग-अलग क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतज़ाम किए हैं। स्टेडियम के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी तथा ड्रोन से भी लगातार मॉनिटरिंग होगी। RAF, पुलिस बल और निजी सुरक्षा एजेंसियाँ संयुक्त रूप से मोर्चा संभालेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने मैच के दौरान जाम से बचने के लिए रूट प्लान जारी किया है।

शहर में मैच को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। होटलों और बाजारों में भीड़ बढ़ी है। लंबे समय बाद रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला आयोजित होने जा रहा है, जिससे खेल प्रेमियों में रोमांच का माहौल है।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज