कन्या माध्यमिक शाला चिल्फी में बनेगी 8 लाख 7 हजार रूपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष, जनप्रतिनिधियों ने किया विधिवत भूमिपूजन

राजधानी से जनता तक  जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में सुदूर वनांचल क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में विकास कार्यों भूमिपूजन एवं लोकार्पण का सिलसिला जारी

कवर्धा । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सुदूर वनांचल क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में लगातार विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण सिलसिला जारी है। प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशों पर शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कवर्धा विधानसभा के वनांचल क्षेत्र ग्राम चिल्फी में कन्या माध्यमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस कक्ष के निर्माण पर 8 लाख 7 हजार रूपए की लागत की जाएगी। क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस भूमि पूजन समारोह में शामिल होकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की। कन्या माध्यमिक शाला चिल्फी का अतिरिक्त कक्ष वनांचल क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कक्ष के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। विशेषकर लड़कियों के लिए शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा, जिससे वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। इस कक्ष के निर्माण से केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में यह कदम क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को सराहा और कहा कि वनांचल क्षेत्र के शिक्षा की धारा को एक नया मोड़ देगी, जिससे न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियां भी लाभान्वित होंगी। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा उठाए गए इस कदम से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज