कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सड़क , आत्मानंद स्कूल भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

अनुराज साहू जिला प्रमुख /सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पीएमश्री आत्मा नंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल सारंगढ़ के नवीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर के पास स्थित जर्जर भवन को डिसमेंटल करने तथा आसपास की झाड़ियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुराने भवन की मरम्मत कर उसे लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने के लिए जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश नोडल अधिकारी नरेश चौहान को दिए। कलेक्टर ने ग्राम टाटा बिलासपुर में निर्माणाधीन लगभग 1 किलोमीटर लंबी सीसी रोड का निरीक्षण किया । साथ ही 16 किमी तक बन रही सरसींवा सराईपाली रोड डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क के किनारे नाली निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज