कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष आचार्य रामानुजन ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के तुरंत बाद भाजपा में किया प्रवेश.

राजधानी से जनता तक । जगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी ने बकावण्ड जनपद पंचायत में बड़ा राजनीतिक उलटफेर करने खेल खेला है। कांग्रेस समर्थित बकावण्ड जनपद पंचायत अध्यक्ष सुखदई बघेल के खिलाफ 19 जनपद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट पहुँचे 19 जनपद सदस्यों ने कलेक्टर की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर सीपी बघेल को बकावण्ड जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव व्यक्त करते हुये हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपा और यथाशीघ्र अविश्वास प्रस्ताव सम्मेलन बुलाने मांग रखी। अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस समर्थित जनपद उपाध्यक्ष आचार्य रामानुजन सहित उनके 7 जनपद सदस्यों ने भी हस्ताक्षर किये है, जो भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों के साथ अविश्वास प्रस्ताव की आवाज बुलंद करने कलेक्ट्रेट भी पहुंचे थे। 

बकावण्ड जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पत्र सौंपने के बाद सभी जनपद सदस्य सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुँचें, जहाँ कांग्रेस समर्थित जनपद उपाध्यक्ष आचार्य रामानुजन व जनपद सदस्य तुलाराम भारती ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला मंत्री नरसिंह राव व बकावण्ड भाजपा मण्डल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने भगवा गमछा, फूल माला पहना कर उनका अभिनंदन किया। बकावण्ड जनपद पंचायत अध्यक्ष सखदई बघेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले जनपद सदस्यों में जगरनाथ सूर्यवंशी, गंगा ठाकुर, कमल बघेल, ज्योति कश्यप, जयमनी भारती, प्रतिमा भारती, ललिता कश्यप, सत्यभामा कश्यप, गीता हिकमी, किजेश्वर बघेल, सोनवारी भद्रे,सुनील सेठिया, बेनुराम कश्यप, धनुर्जय कश्यप, रेवती पटेल, तुलाराम भारती, अनंत राम बघेल, भोलानाथ शामिल रहे, सभी जनपद सदस्य कलेक्ट्रेट भी पहुंचे थे। अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु कलेक्टर के नाम सौपे गये पत्र बकावण्ड जनपद अध्यक्ष की कार्यशैली, भ्रष्टाचार, सदस्यों की अनदेखी व जनपद में नियंत्रण न होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव लाना कहा गया है।

कलेक्ट्रेट में अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपने के दौरान पुरूषोत्तम जोशी, सत्यनारायण गुप्ता, रोहित त्रिवेदी, वीरेंद्र ठाकुर, मधु कश्यप, जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, योगेश ठाकुर, सतीश बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज