किसानों के लिए धान विक्रय प्रक्रिया और आसान

ऑनलाइन टोकन ‘तुंहर हाथ’ अब 24 घंटे उपलब्ध

3100 रुपये प्रति क्विंटल से किसानों को मिला संबल, मुचाकी गंगा हुए सशक्त

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुकमा जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर अब साफ नजर आने लगा है। पारदर्शी प्रक्रिया, ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और त्वरित सेवाओं के चलते किसानों में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर संतोष बढ़ा है।

जिला मुख्यालय सुकमा के ग्राम भेलवापाल निवासी किसान श्री मुचाकी गंगा ने धान उपार्जन केंद्र सुकमा में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उनके नाम पर दर्ज 2.30 हेक्टेयर कृषि भूमि से प्राप्त 100 क्विंटल धान को उपार्जन केंद्र में आसानी से बेचा गया, जहां सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी की गईं।

किसान श्री गंगा ने बताया कि ऑनलाइन टोकन ‘तुंहर हाथ’ प्रणाली अब 24 घंटे उपलब्ध है, जिससे टोकन काटने की प्रक्रिया सरल हो गई है। उपार्जन केंद्र में नमी परीक्षण और गुणवत्ता जांच तत्काल की गई, बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता रही और धान की तौल पूरी पारदर्शिता के साथ की गई।

उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से उनकी आय में वृद्धि हुई है और दो से तीन दिनों के भीतर उपार्जन राशि उनके खाते में जमा हो जाएगी। इस राशि का उपयोग वे खेती-किसानी के कार्यों में करेंगे। किसान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य को किसानों के लिए बड़ी राहत बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। निरीक्षण दल नियमित रूप से केंद्रों का दौरा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि धान विक्रय के दौरान किसी भी किसान को असुविधा न हो।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज