कुसमी वन विभाग रेस्ट हाउस में तेंदूपत्ता शाखकार्तन एवं संग्रहण प्रशिक्षण कार्यशाला हुवा सम्पन्न।

चन्द्रदीप यादव राजधानी से जनता तक कुसमी :- बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र कुसमी स्थित वन विभाग रेस्ट हॉउस परिसर में 21 फरवरी 2026 को वन परिक्षेत्र स्तरीय तेंदूपत्ता शाखकार्तन एवं संग्रहण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्राहकों को वैज्ञानिक पद्धति से शाखकार्तन, उचित संग्रहण, गुणवत्ता संरक्षण तथा वन संरक्षण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा।  कार्यक्रम के दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों को पत्तों की सही उलटाई, पलटाई, बंडल बनाने की विधि, मानक गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय पर सुरक्षित भंडारण के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण. दिया गया। साथ ही ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर वनों की सुरक्षा एवं आग से बचाव के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। उप वनमंडलाधिकारी आर, एस श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि वनों को आग से बचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने पेड़ों की अवैध कटाई रोकने और तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर बल दिया। फड़ मुंशी एवं संबंधित कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यशाला में उपस्थित उप प्रबंध संचालक संतोष पांडेय (बलरामपुर), वन परिक्षेत्र अधिकारी काली राम (रेंजर) कुसमी एस.डी.ओ. प्रशिक्षु मणिकांत वर्मा, जिला अध्यक्ष लघु वनोपज सहकारी संघ लालसाय मिंज, उप प्रबंध संचालक संतोष पांडे एवं, वन परिक्षेत्र अधिकारी शंकरगढ़ मुकुंद पांडे,गजाधरपुर प्रबंधक सुकर राम पैकरा, उमको समिति प्रबंधक रघुवीर भगत, शंकरगढ़ समिति प्रबंधक मदन टोप्पो,एवं सभी पोषक अधिकारी, फड़ अभिरक्षक, फड़ मुंशी सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सहित उपस्थित रहे।  आज के इस तेंदूकता संग्रहण साखकर्तन कार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्बोधन एवं सफल संचालन उमको समिति के प्रबंधक रघुवीर भगत के द्वारा किया गया। आज के तेंदूपत्ता संग्रहण साखकर्तन कार्य प्रशिक्षण में उपस्थित सभी के लिए दोपहर का भोजन की व्यवस्था भी कराई गई थी और उपस्थित सभी को भोजन कराया गया।  आज के इस कार्यशाला का समापन वन है तो जीवन है के संदेश के साथ समाप्त किया गया।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज