जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा – जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में आज 29 अप्रैल 2026 को पुलिस विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को वैध लाइसेंस उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है।
थाना प्रभारी कोंटा श्री सलीम खाखा ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठाएं और नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग को अपनाएं।
शिविर में परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो इच्छुक आवेदकों का ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन करेंगे। खास बात यह है कि लाइसेंस बनाने के लिए केवल निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क ही लिया जाएगा, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसके साथ ही पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी देंगे, ताकि लोगों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित हो सके।
आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड
5वीं/8वीं/10वीं की मार्कशीट
6 पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ का निवासी प्रमाण
पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से ही प्रारंभ कर दी गई है।
यह शिविर न केवल लाइसेंस निर्माण की प्रक्रिया को सरल बना रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




