कोरबा आ रहे पुलिस स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक सब-इंस्पेक्टर की मौत, तीन घायल

राजधानी से जनता तक । कोरबा । कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र की पुलिस स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब पुलिस टीम यूपी से लौटकर पाली की ओर जा रही थी। मृतक सब-इंस्पेक्टर का नाम विलायत अली बताया गया है। दुर्घटना गौरेला थाना क्षेत्र के मेडूका मुख्य मार्ग के पास हुई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com