खाद-बीज की समय पर उपलब्धता से किसानों को मिली राहत, बढ़ी खेती की तैयारी

 

खैरागढ़,। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसानों में उत्साह का माहौल है। कृषि विभाग एवं सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर उर्वरक और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे बुवाई की तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं।

सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमलीडीह से जुड़े किसानों ने बताया कि समय पर खाद एवं बीज मिलने से उन्हें खेती की तैयारी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। समिति के माध्यम से किसानों को आवश्यक कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे खेती की लागत और समय दोनों की बचत हो रही है।

अमलीडीहकला के किसान हुकुमचंद वर्मा, रामसेवक वर्मा, ओंकार वर्मा तथा रामसेवक वर्मा ने बताया कि उन्हें समिति से पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज प्राप्त हुआ है। इससे वे समय पर खेतों की तैयारी कर सके हैं और अच्छी फसल उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं। किसानों ने शासन की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पहले कई बार खाद-बीज के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध हो रही है।

किसानों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खाद-बीज की सुचारू उपलब्धता से खेती को नई गति मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी प्रकार किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं समय पर मिलती रहेंगी, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज