खैरागढ़ ब्रेकिंग. गणेश विसर्जन के दौरान दो लोगों में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत – जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़। गणेश विसर्जन का उल्लासमय माहौल सोमवार सुबह अचानक खून से लाल हो गया। दाऊचौरा विसर्जन स्थल पहुँचने से कुछ पहले सांस्कृतिक भवन के पास दो युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने 21 वर्षीय दीपक यादव, पिता स्व. रमेश यादव, निवासी दाऊचौरा पर चाकू से हमला कर दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रातभर डीजे की धुन पर नाच-गाना और उत्सव का रंग जारी था। लेकिन सुबह-सुबह स्थिति अचानक बदल गई। छोटी-सी बहस ने खतरनाक मोड़ ले लिया और आरोपी युवक ने दीपक पर चाकू से कई वार कर दिए। वार कमर और हाथ पर किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।

 

घटना के बाद वहां मौजूद लोग तुरंत उसे मोटरसाइकिल से सिविल अस्पताल, खैरागढ़ ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

इधर, आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और विसर्जन जुलूस में शामिल युवाओं से पूछताछ शुरू कर दी है।

 

अचानक हुए इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए एहतियातन सिविल अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

गणेश उत्सव जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर पर इस तरह की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। खुशियों का पर्व मातम में बदलने से दाऊचौरा और आसपास के इलाकों में गम और आक्रोश का माहौल है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज