खोरसी मुड़पार रोड एक बार फिर चढ़ा भ्रष्टाचार का भेंट

मस्तुरी/रविन्द्र टंडन – खोरसी मुड़पार रोड एक बार फिर भ्रष्टाचार का भेट चढ़ गया है। ठेकेदार भवानी कंस्ट्रक्शन की मनमानी सामने आई है। मनमानी की वजह से रोड भ्रष्टाचार का भेट चढ़ गया है।


लंबे समय के इंतजार के बाद खोरसी मुड़पार के लोगो को रोड की सौगात मिली थी।शासन ने RES मद से ग्राम पेंड्री से खोरसी पहुँच मार्ग को WBM रोड सेंक्शन किया है। जिसका लागत मूल्य 27 लाख रुपये बताया जा रही है। लेकिन WBM रोड में मुरुम डाले बिना ही रोड बनाया जा रहा। मौके पर इंजीनियर का पता ही नही रहता। और न ही जनपद पंचायत मस्तुरी के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे है।

रोड की इस तस्वीर के बाद अब जनपद के अधिकारियों पर सवाल उठ रहे है कि क्या..? अधिकारी इस बात से अंजान है या फिर अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan