गंडई पुलिस की बड़ी कार्यवाही सट्टा लिखने वाले आदतन अपराधी को धर दबोचा

गंडई पुलिस की बड़ी कार्यवाही सट्टा लिखने वाले आदतन अपराधी को धर दबोचा

 

दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ

गंडई । पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक शिव शंकर गेंदले के नेतृत्व में थाना गंडई द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 18.10.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति डिहवार चौक पंडरिया गंडई के पास अवैघ धन लाभ अर्जित करने की नियत से अंको पर रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर थाना गंडई से टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, घटना स्थल डिहवार चौक पंडरिया गंडई के पास आकाश रजक पिता धर्मेन्द्र रजक उम्र 23 साल साकिन वार्ड क्र. 03 डिहवार चौक पंडरिया गंडई थाना गंडई जिला केसीजी (छ0ग0) को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया आरोपी की तलासी पर उसके पास से 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डाट पेन एवं नगदी 965 रू. मिला जिसे जप्त किया गया, आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत् पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है, आरोपी से विस्तृत पूछताछ के आधार पर थाना क्षेत्र में सट्टा पट्टी लिखने व खेलने वाले अन्य लोगो पर भी पृथक से कार्यवाही करने विवेचना की जा रही है, उक्त कार्यवाही में थाना गंडई से प्र0आर0 सुन्दरू राम चन्द्रवंशी, आरक्षक मनोज बंजारे की सराहनीय योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज