गरियाबंद जिले में धान खरीदी में प्रगति किसानों को मिल रहा बेहतर समर्थन मूल्य

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल राजधानी से जनता तक

गरियाबंद – गरियाबंद जिले में इस साल खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरन्तर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन 13 दिनों में जिले के कुल 21351 किसानों से 234 करोड़ क्विंटल धान की खरीदी 90 धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले में इस साल धान खरीदी का कई गुना हो गया है। किसानों द्वारा धान बेचने के उपरांत 72 घंटे में किसानों के बैंक खाते में भुगतान किया जा रहा है। पीएफएमएस के माध्यम से सीधे भुगतान किसानों के खाते में जमा हो रहा है। समय सीमा के अनुसार ही किसानों को भुगतना जारी है।बता दें कि कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। धान खरीदी के सुचारू रूप से संचालित और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु उपार्जन केन्द्रों में नोडल अधिकारीयों की नियुक्ति की गई है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक किसानों से धान खरीदी गई है जिले में कुल 21351 किसानों के 28236 हेक्टेयर में 101740 मिट्रिक टन धान खरीदी गरियाबंद जिले में 234 करोड़ की धान खरीदी कि गई है। मिलर्स के हड़ताल समाप्त अब धान उठाव में होगी तेजी जैसे ही छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी शुरू की गई धान उठाव मिलर्सों ने हड़ताल किया गया था, अब शासन द्वारा पूर्ण आश्वाशन दिये जाने पर उन्होंने तुरंत ही हड़ताल समाप्त कर दी है। अब जिले के उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव में तेजी लाने की संभावना है। जिले में वर्ग वार लाभान्वित किसानों का प्रतिशत (रकबा) के अनुसार गरियाबंद जिले के 21351 किसानों से 234 करोड़ की धान खरीदी कि गई है, जिसमें 90 धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में 13 दिवस के भीतर में आज दिन पर्यन्त तक वर्ग वार इसी तरह है – ढाई एकड़ से कम रकबे किसान है 20%
ढाई से पांच एकड़ रकबे किसान है 25%
पांच से दस एकड़ रकबे किसान है 25%
10 एकड़ से अधिक रकबे किसान है 20% ।टोकन तुहर हाथ ऐप्स से किसानों का धान बेचने में सुहलियत हो रही है, किसान किसी भी प्रकार कि समस्या से जूझना नहीं पड़ रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज