राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस की तावड़ तोड़ कार्यवाही लगातार अंतराज्यीय गांजा तस्करों को दबोचा जा रहा है। आज भी अमलीपदर पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में 18 किलो गांजा के साथ 2 अंतराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जब्त गांजा की कीमत करीब 9 लाख रुपए आंकी जा रही है। दोनों आरोपी ओडिशा के नवरंगपुर जिले के मोहरा गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस द्वारा बताई गई जानकारी के मुताबिक आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी में थे। मुखबिर से मिली जानकारी अनुसार अमलीपदर पुलिस एवं स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कि जा रही है। गांजा तस्करों से जुड़े हुए अन्य लोगों को भी जांच की जा रही है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




