गोहेकेला में मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत ग्राम भ्रमण ओर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल (गरियाबंद) /राजधानी से जनता तक

देवभोग – आज दिनांक 28 मई, दिन – बुधवार को देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोहेकेला में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप और साथ में जिला प्रशासनिक अधिकारी की ओर से जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी घासीदास मरकाम ने जिला पंचायत अध्यक्ष के निवास गृह ग्राम में मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत गांवों में जायजा लिया। क्षेत्र में अधिकांश गांवों में जलस्तर मध्यम गति पर है, इसके कारण ग्रामीण लोग खेती कर पा रहे है। तथा जहां नलजल कनेक्शन शुरू हो गया है, वहां पीने का पानी साफ पानी उपलब्ध हो रहा है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी घासीदास मरकाम ने गोहेकेला पंचायत में गांवों का जायजा लेते हुए कहा कि, गांवों की खेती में बोर खनन किया गया है, इस बोर के माध्यम से किसान खेती में अनाज, सब्जियां फल फूल इत्यादि का उत्पादन किया जाता है। गांवों के हर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए उक्त ग्रामीणों को गांवों में पानी को कैसे बचाया जा सकता है, और पानी का सदुपयोग कैसे करना चाहिए इस संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस बीच जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि गांवों में सर्वांगीण विकास हेतु एक सकारात्मक और अच्छा वातावरण प्रदान करने एक श्रेष्ठ नागरिक बनाना हम सब का सामुहिक उत्तरदायित्व है ‌‌। समस्याओं को समझने का प्रयास कर हमेशा आगे बढ़ते हुए प्रेरित करना चाहिए ‌। उन्होंने और भी यह बताया कि देवभोग क्षेत्र में जितने भी गांव में रहने वाली माता एवं बहनें हैं उन्हें घरों में नल से जल पहुंचाने के लिए तेजी से काम चल रहा है,जल जीवन मिशन विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एक क्रांतिकारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई गांवों में शुद्ध पेयजल मिलने से ग्रामीण खुश हैं। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में पानी की बहुत समस्या थी। यहां के लोगों को पानी लाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था। अपने घरों से दूर लगें हैंडपंप कुएं से पानी लाना पड़ता था।कई बार हैंडपंप के खराब होने पर व कुंए में पानी नहीं होने पर तो कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर पीने की पानी व्यवस्था करनी पड़ती थी। लेकिन आज जल जीवन मिशन योजना के तहत शुद्ध पेयजल लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है।

जल जीवन मिशन से ग्रामीण महिलाएं हैं सबसे ज्यादा प्रशन्न 

गरियाबंद जिले के विकास खण्ड देवभोग क्षेत्र में खासकर ग्रामीण महिलाएं अब खुश हैं, चुकी उनके गांव के हर घर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। गांव की महिलाओं ने बताई कि गांव के प्रत्येक मोहल्ले में सभी को पानी मिल रहा है, जिससे पूरे गांव में खुशहाली का माहौल है। आज के इस अभियान में प्रमुख रूप से शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी घासीदास मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी तुलसीदास मरकाम, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि सोनवानी, एसडीओ,आर ई एस व तकनीकी सहायक सहित कई ग्रामीण लोग भी मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज