ग्राम पंचायत मोहगाँव सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सौरभ यादव/ राजधानी से जनता तक

तिल्दा नेवरा:- तिल्दा ग्राम मोहगांव में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ललिता कृष्ण वर्मा महामंत्री रायपुर जिला ग्रामीण, विशिष्ट अतिथि रानी सौरभ जैन पार्षद वार्ड क्रमांक 21 तिल्दा, प्रभा वर्मा उप सरपंच ग्राम मोहगांव, चंद्रिका वर्मा, ललिता, प्रिया सिरमौर, पुष्पा नायक बेबी गोस्वामी तिल्दा मंडल महामंत्री रही। यह कार्यक्रम हरीश वर्मा सरपंच ग्राम मोहगांव के सौजन्य मे एवं प्राचार्य वासुदेव साहू के निर्देशन मे हुआ| उर्मिला कश्यप द्वारा प्रस्तावना कथन प्रस्तुत किया गया। ललिता आडिल के निर्देशन में ‘नवजीवन’ सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका रंजना गुप्ता व उर्मिला कश्यप रही । कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा साहू व अंजूलता शर्मा ने किया। इस अवसर पर ललिता कृष्ण वर्मा ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि यहां पर सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ है| यह कार्यक्रम महिला सशक्ति का कार्यक्रम है| महिलाओं की शक्ति जब तक बाहर नहीं निकलेगी, तब तक वह सशक्त नहीं बन सकती। समाज में महिलाएं आज आगे आए यह बहुत ही आवश्यक है, रानी सौरभ जैन ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण प्रकृति से संबंधित है| इसका संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। हमारा जीवन भी इसी पर्यावरण से जुड़ा है इसलिए पर्यावरण के बारे में सोचना हमारा कर्तव्य है| जलवायु आदि को सुरक्षित करना हमारा दायित्व है| आज महिलाएं घर में, बाहर मे दोनों में अपना दायित्व निभा रही है| हमारे समाज में ऐसे कई व्रत और पर्व है जिसके माध्यम से हम प्रकृति की रक्षा करते हैं। हमें अपने गांव, शहर, आसपास सभी को स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर के बारे में कहा कि यह स्कूल हमें अपने संस्कारों से जुड़ने की शिक्षा देती है। इसके पश्चात विद्यालय की बहनों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंजुलता शर्मा ने कुटुम्ब प्रबोधन पर भारतीय दृष्टि के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय समाज में नियमों का पालन करना बताया गया है इन नियमों का पालन करें तो हमारा परिवार अच्छे मार्ग पर चल सकता है| हमारे समाज में चार आश्रम बताए गए हैं| यह आश्रम हमारे परिवार की नींव है। विवाह संस्कार 16 संस्कारों में से एक है जो परिवार की नींव होती है। हमारे समाज में भारत माता, गंगा माता, बिल्ली मौसी, चंदा मामा सभी को जोड़कर अपनत्व का भाव रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सप्तशती संगम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओ को आगे लाना है। इसके पश्चात ग्राम मोहगांव की शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात श्रीमती खिलेश्वरी वर्मा व स

ममता वर्मा ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम संपन्न करवाया। अन्नपूर्णा चंद्रवंशी ने नागरिक कर्तव्य पर अपना विषय रखते हुए कहा कि एक महिला अपने परिवार व समाज का ध्यान रखती है किंतु अपना व अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भूल जाती है| प्रत्येक महिला का सर्वप्रथम कर्तव्य बनता है कि वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यालय की बहनों ने अहिल्याबाई होलकर, माता जीजाबाई व तीजन बाई की वेशभूषा प्रस्तुत की। श्रीमती प्रभा वर्मा ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि मां पूरी दुनिया की सृजन हार होती है| आप सभी माताए सृष्टि का सृजन करती है| जिस प्रकार मदर टेरेसा, अहिल्याबाई, जीजाबाई जैसी महिलाएं सभी के लिए प्रेरणादायक बनी उसी प्रकार आप भी प्रेरणादायक बने। आप सभी माताए अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें| सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा व संस्कार दोनों ही मिलते है| बच्चा जब स्कूल जाता है तो वह संस्कार, खेल, विज्ञान सीखता है| यह कार्यक्रम माताओ को समर्पित है। इसके पश्चात विशिष्ट माताओं के सम्मान में मोहगांव निवासी उर्मिला साहू व शकुन वर्मा का सम्मान किया गया। तत्पश्चात उर्मिला कश्यप ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओ को संकल्प दिलवाया | कार्यक्रम के अंत में दीपशिखा ताम्रकार ने सभी अतिथियों एवं सभी माताओ का आभार ज्ञापित किया | इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त दीदी-आचार्य उपस्थित रहे|

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज