चंद्रपुर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन..।

चंद्रपुर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन..।।

राजधानी से जनता तक।

चंद्रपुर।। चंद्रपुर विधानसभा के लगभग सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम सपोस से चंद्रपुर तक बाईक रैली निकाल कर वायरल हो रहे पूर्व प्रत्याशी के विरूद्ध अपना विरोध प्रदर्शन किया।उनकी मांग है की हमारे द्वारा पूर्व में भी पिछले विधानसभा के चुनाव में पार्टी के शीर्ष नेताओ के सामने नये चेहरे को विधानसभा प्रत्याशी बनाने की मांग रखी गई थी लेकिन पार्टी आलाकमान ने हमारी बात न मानी जिसका नतीजा पार्टी तीसरे स्थान पर चली गई। अगर इस बार भी पार्टी हमारी मांग नही मानती तो हार की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान की होगी। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बताया पार्टी के पूर्व विधायक ने कभी भी हमारे सुख:-दुख: में साथ नही दिया। चुनाव जितने के बाद उनको खोजना पड़ता था। उनके निवास पर जाने पर उनके आदमी हमलोग के साथ अच्छे व्यवहार नही करते थे। विधायक के घर पर रहने के बावजूद नही है कह कर लौटा दिया करते थे। सीधे अपने विधायक से हमें मिलने नही दिया जाता था।

इस बार ऐसा होने नही दिया जाये इस कारण पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जुदेव को वर्तमान विधानसभा चुनाव में टिकट देने का ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

Prakash Jaiswal
Author: Prakash Jaiswal

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज