चंद्रयान-3 की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और देश वासियों को बधाई:विजय अग्रवाल पूर्व विधायक

राजधानी से जनता तक | रायगढ़ । भाजपा नेता और पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने बुधवार को चंद्रयान-3 की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दिया है।

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद विजय अग्रवाल ने शुभकामना संदेश में कहा कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक महत्वपूर्ण अवसर, एक ऐसी घटना जो जीवनकाल में एक बार होती है। इस उपलब्धि ने भारत को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग के साथ वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया है। मैं इसरो, चंद्रयान-3 मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई देता हूं और उन्हें आगे और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देता हूं।कहा कि चंद्रमा पर भारत ने अपना परचम लहरा दिया! अनुपम! अद्वतीय! अभूतपूर्व !!! ये विश्व कीर्तिमान है!! मेरा भारत महान है! इसरो पर देश को गर्व है! इतिहास रच दिया भारत के वैज्ञानिकों ने! चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग करके भारत ने आज एक बार फिर ये साबित कर दिया कि 21वीं सदी हमारी है।उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हमारी वैज्ञानिक कौशल और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के प्रति हमारे देश की प्रतिबद्धता ने हमें वैश्विक नेता बनने के लिए प्रेरित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने और नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए इसरो को बधाई!

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com