चरित्र शंका के चलते पति ने किया पत्नी का हत्या और उसके बाद खुद भी मौत को गले लगाया

राजधानी से जनता तक|कोरबा| रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहाँ चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी को हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है. इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कबीर नगर थाना अंतर्गत सोन डोगरी निवासी फल व्यापारी ने अपनी बीवी की हत्या कर दी. इसके बाद वह खुद फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर लिया. यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. इस खौफनाक वारदात की जानकारी घर वालों को सुबह लगी। प्राथमिक जांच के अनुसार पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था. इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी और खुद को भी मौत को गले लगा लिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com