छत्तीसगढ़ के मुखिया के साथ प्रदेश के खुशहाली की कामना करने अयोध्या जाएंगी मंत्री – लक्ष्मी राजवाड़े।

आराध्य प्रभु श्री रामलला दर्शन को जा रहा छत्तीसगढ़ प्रदेश के विष्णु सरकार का पूरा मंत्रिमंडल

अयोध्या धाम में करेंगे छत्तीसगढ़ के भाचा प्रभु श्रीराम लला जी का दर्शन।

मोहन प्रताप सिंह 

राजधानी से जनता तक. रायपुर:– महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार 13 जुलाई को श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती राजवाड़े प्रातः 09:00 बजे रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास से प्रस्थान कर 09.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी और वहां से विशेष विमान से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े पूर्वान्ह 11.15 बजे से संध्या 5.00 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला का दर्शन एवं मंदिर भ्रमण करेंगी। इसके पश्चात मंत्री श्रीमती राजवाड़े महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम से 5.15 बजे विशेष विमान से प्रस्थान कर संध्या 6.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगी।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज