छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा से लंबी पूछताछ, कहा- ईडी ने परेशान बिल्कुल भी नहीं किया

पूछताछ के बाद बाहर निकले कवासी लखमा ने कहा कि उनके साथ ईडी के अफसरों ने कोई दुव्र्यवहार नहीं किया है। अन्य लोग ईडी द्वारा परेशान करने की बातें करते हैं, लेकिन वैसा कुछ उनके साथ नहीं हुआ। पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उन्हें पानी भी पिलाया। उनके मोबाइल को टैपिंग कर सील किया गया, जिसकी वजह से उन्हें टाइम लग गया। लखमा ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि मैं बस्तर की आवाज विधानसभा में उठाता हूं, इसीलिए मुझे प्रताडि़त किया जा रहा है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।
दो नंबर की शराब थी तो अफसर जानें
पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो नंबर की शराब अगर बन रही थी तो वह अधिकारी या संबंधित कंपनी की जिम्मेदारी है। इस बारे में अफसर ही बता सकते हैं। पूर्व मंत्री लखमा ने बताया की ईडी ने उन्हें अगले बुधवार को फिर से बुलाया है। इस बार वे अपने वकील या ऑडिटर को साथ लेकर जाएंगे और कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत करेंगे। पूर्व आबकारी कवासी लखमा ने कि भाजपा सरकार मुझे बार-बार परेशान कर रही है।
आदिवासी नेता को परेशान किया जा रहा
लखमा ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि एक आदिवासी नेता को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के दौरान श्वष्ठ की इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें देश के कानून पर उन्हें पूरा भरोसा है और वे गांधीवादी विचारधारा का पालन करते हैं। मैं सच के रास्ते पर चल रहा हूँ। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। जब तक लडऩा पड़ेगा, मैं लड़ता रहूंगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज