छुईखदान पुलिस की शराब कोचिया पर लगातार कार्यवाही

छुईखदान पुलिस की शराब कोचिया पर लगातार कार्यवाही

दो आरोपियों से 07 लीटर महुआ शराब एवं 30 पौवा अवैध देशी प्लेन शराब जप्त

आरोपी किशन वर्मा एवं विदेश चंद्राकर को धारा – 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार आरोपी विदेश चंद्राकर को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

छुईखदान । पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा. पु. से.) जिला के0सी0जी0 के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में दिनांक 13/01/24 को मुखबिर से सूचना मिला ग्राम बाईकटोरी में किशन वर्मा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना थाना प्रभारी छुईखदान निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर ग्राम बाईकटोरी में शराब रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी किशन वर्मा पिता भुखन वर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी बाईकटोरी थाना छुईखदान को अवैध शराब बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखे पकड़ा गया आरोपी किशन वर्मा के कब्जे से प्लास्टिक गेलन में कुल 07 लीटर महुआ शराब कीमती 1050/- रू को जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक -18/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही में लिया गया।

इसी प्रकार दूसरे मामले मे दिनांक13/01/24 को थाना छुईखदान एवं सायबर टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना पर छुईखदान डेली नीड्स दुकान के पीछे में आरोपी विदेश चंद्राकर पिता राजेश चंद्राकर उम्र 29 साल निवासी छुईखदान थाना छुईखदान को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया आरोपी विदेश चंद्राकर से कुल 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2400/- रु को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी विदेश चंद्राकर को दिनांक 13/01/24 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 14/01/24 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि रामनरेश आडिल, सउनि टैलेश सिंह, सउनि सुरेश वर्मा ,आर. मुनेन्द्र ठाकुर, आर. दिलीप निषाद,आर. लोक सिंह कंवर, आर. विनोद पोर्ते , आर. चंद्र विजय, आर त्रिभुवन यदु,आर जयपाल कैवर्त, आर कमलकांत साहू का सराहनीय भुमिका रहा ।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज