जगरगुंडा रेंज कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा। जगरगुंडा रेंज कार्यालय में देश का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने सभी को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रगान के पश्चात “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से परिसर गूंज उठा।

जगरगुंडा रेंज कार्यालय में आयोजित यह समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है