जब अचानक पहुँचे खेत में राहुल गांधी, किसानों के संग की धान कटाई

कार्यकारी संपादक- जयदास मानिकपुरी

राजधानी से जनता तक. रायपुरकांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि, राहुल गांधी खेत में किसानों के बीच पहुंचे हुए है। उनके हाथ में हंसिया है और किसानों के साथ धान कटाई कर रहे है। राहुल गांधी के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत भी मौजूद है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में धान की फसल पककर तैयार है और कटाई व मिसाई का काम शुरू हो चुका है। वहीं एक नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। राहुल गांधी ने जब किसानों को खेत में काम करते देखा तो वे उनके बीच पहुंच गए और किसानों के साथ काम करना शुरू कर दिया।

राहुल गांधी कुछ तस्वीरें ट्वीटर एक्स पर साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है…किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल! छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज